सामना संवाददाता / मुंबई
राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष, सुप्रसिद्ध उद्योगपति तथा समाजसेवी गणपत कोठारी को ‘छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार-२०२५’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें उद्योग, फिल्म निर्माण, सामाजिक कार्य और गौ संरक्षण जैसे क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना स्वरूप प्रदान किया गया।
यह सम्मान समारोह दादासाहेब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड फिल्म्स ऑर्गनाइजेशन (एनजीओ) द्वारा मुंबई के मालाड (प.) स्थित एएसपीईई ऑडिटोरियम, लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। गणपत कोठारी ने अपने संबोधन में कहा कि सम्मान मिलने से व्यक्ति के अंदर नई ऊर्जा और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। मैं आजीवन सामाजिक कार्य और सेवा के पथ पर अग्रसर रहूंगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, केंद्रीय मंत्री एवं डिब्रूगढ़ (असम) के सांसद रामेश्वर तेली, लातूर के पूर्व सांसद सुनील गायकवाड, अभिनेता अली खान, एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी, फिल्म निर्माता विनोद गुप्ता और संगठन के प्रेसीडेंट कल्याणजी जाना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
