टी-२० इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास और अब वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद पहली बार पब्लिक के सामने आए रोहित शर्मा के बदले हुए ट्रांसफॉर्मेशन को देख पैंâस का मुंह न केवल खुला का खुला रह गया, बल्कि वे ‘हिटमैच’ के दीवाने हो गए। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम में रोहित को चुना गया है, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को दी गई है। वनडे से कप्तानी हटाए जाने के बाद ३८ वर्षीय रोहित जब पहली बार पब्लिकली सबके सामने आए तो उनके बदले हुए लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया। पिछले काफी महीनों से अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे रोहित ने अपना १० किलोग्राम वजन भी घटाया है। रोहित के बदले ट्रांसफॉरर्मेशन को देख फैंस जहां बेहद खुश नजर आ रहे हैं, वहीं वे सोशल मीडिया पर उनके डाइट प्लान को सर्च कर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले रोहित शर्मा को जिम में ट्रेन करते हुए देखा गया। उनकी तस्वीर अभिषेक नायर ने शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि १०,००० ग्राम कम करने के बाद हम पुश करते रहेंगे।
