मुख्यपृष्ठग्लैमरजाह्नवी से जुड़ा राज, जाह्नवी कपूर पिछले सात सालों से

जाह्नवी से जुड़ा राज, जाह्नवी कपूर पिछले सात सालों से

बॉलीवुड में काम कर रही हैं, लेकिन उनका सफर अभी लंबा है। वह अपनी मां श्रीदेवी की तरह एक बड़ा नाम बनाना चाहती हैं। श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है, जिन्होंने करीब ३०० फिल्मों में काम किया और ‘जुदाई’ जैसी हिट फिल्में दीं। इसी फिल्म में जाह्नवी नाम का किरदार था, जो श्रीदेवी और बोनी कपूर को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम जाह्नवी रख दिया। श्रीदेवी ने निर्माता बोनी कपूर से १९९६ में शादी की थी। बोनी पहले से शादीशुदा थे, लेकिन श्रीदेवी के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। शादी के कुछ समय बाद ही जाह्नवी का जन्म हुआ। उस समय श्रीदेवी फिल्म ‘जुदाई’ की शूटिंग कर रही थीं और अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम दौर में थीं।

अन्य समाचार