अनुष्का शर्मा हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय से बड़ा मुकाम हासिल किया है। हालांकि वे खुद को एक एक्ट्रेस से पहले एक फौजी की बेटी कहने में गर्व महसूस करती हैं। उनके पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में अधिकारी थे और १९९९ के कारगिल युद्ध में भी शामिल हुए थे। उस समय एक्ट्रेस बहुत छोटी थीं और युद्ध की गंभीरता को नहीं समझती थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां लगातार न्यूज देखती थीं और चिंता में रहती थीं, जिससे अनुष्का डर जाया करती थीं। जब उनके पिता फोन करते, तो वे सिर्फ स्कूल की बातें करती थीं। उनका का मानना है कि उनकी परवरिश में उनकी मां की बड़ी भूमिका रही, लेकिन फिर भी वे अपने पिता के सबसे करीब हैं।
