भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने की खबर ने सनसनी पैâला दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम गैंग ने रिंकू की प्रमोशनल टीम को फरवरी से अप्रैल २०२५ के बीच तीन धमकी भरे संदेश भेजे थे। इन संदेशों में ५ करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में वेस्टइंडीज से पकड़े गए दो आरोपियों, मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवीद को भारत लाया गया है। दिलशाद ने पूछताछ में रिंकू को धमकी देने की बात कबूल की है। दिलचस्प बात ये है कि इन्हें पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी से १० करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में पकड़ा गया था। हाल ही में रिंकू सिंह ने एशिया कप फाइनल में विजयी रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। अब इस धमकी से उनकी सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है।
