मुख्यपृष्ठग्लैमरस्टार गोल्ड पर ११ अक्टूबर रात्रि ८ बजे होगा कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल...

स्टार गोल्ड पर ११ अक्टूबर रात्रि ८ बजे होगा कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल ५’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

सोम मिश्रा “शिवम”

इस त्यौहारी सीजन पर आप सभी के मनोरंजन के लिए स्टार गोल्ड लेकर आया है कॉमेडी का भरपूर खजाना। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और तरुण मंसुखानी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म हंसी और ग़लतफ़हमियों से भरी एक क्रूज़-आधारित थ्रिलर है। फ़िल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, कृति सैनन और पूजा हेगड़े जैसे बड़े कलाकार हैं।

इस प्रीमियर में फ़िल्म के साथ-साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और पहली बार दिखाए जाने वाले डिलीटेड सीन्स भी शामिल होंगे। इस मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा, “हाउसफुल फ़िल्में हमेशा पूरे परिवार को एक साथ हंसाने का काम करती हैं, और मैं उत्साहित हूँ कि यह फ़िल्म ११ अक्टूबर को प्रसारित हो रही है।” तो भी देर किस बात की इस वीकेंड ११ अक्टूबर रात ८ बजे हंसी और मस्ती से भरपूर मनोरंजन के लिए देखना न भूलें स्टार गोल्ड।

अन्य समाचार