मुख्यपृष्ठनए समाचारकुशनगरी में लगा स्वदेशी मेला ...देशी उत्पाद की खरीद-फरोख्त को प्रोत्साहित करने...

कुशनगरी में लगा स्वदेशी मेला …देशी उत्पाद की खरीद-फरोख्त को प्रोत्साहित करने के लिए दस दिवसीय आयोजन

विक्रम सिंह / सुल्तानपुर
उत्सवों और पर्वों के मौसम में विदेशी उत्पाद के बजाय देशी सामानों के क्रय-विक्रय को बढ़ावा देने के लिये कुशनगरी सुल्तानपुर में एक सार्थक पहल की गई है। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर दस दिवसीय यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला की शुरुआत हुई। रामनरेश त्रिपाठी सभागार में इस मेले का श्रीगणेश किया विधायक सीताराम वर्मा ने। यह रोजाना १८अक्टूबर तक प्रातः ११ बजे से रात्रि ८ बजे तक रहेगा। जिले के हस्तशिल्पियों,कारीगरों,उद्यमियों व विभिन्न विभागों ने मेले में चालीस स्टॉल लगाए हैं। जिनका विधायक वर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व आईएएस रिदम आनंद ने किया।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी भी साथ रहे। उपस्थित विशिष्ट जनों ने आम जनमानस से स्थानीय स्तर पर निर्मित किये जा रहे उत्पादों की खरीद फरोख्त अधिकाधिक संख्या में करने का आह्वान किया। तथा औद्योगिक संगठनों से अपेक्षा की कि मेले का व्यापक प्रचार प्रसार अपने स्तर से करते हुए अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करें। प्रदेश महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष तथा विधायक को बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रत्येक बाजारों में ‘स्वदेशी अपनाओ देश को आगे बढ़ाओ अभियान’ के तहत व्यापारियों तथा आम जनमानस को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। हम व्यापारियों से अपील करते हैं, प्राथमिकता पर स्वदेशी सामान ही बेचें, जिससे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सके।

अन्य समाचार