मुख्यपृष्ठनए समाचारमासूमों की मौत पर भाजपा सरकार कर रही खिलवाड़!

मासूमों की मौत पर भाजपा सरकार कर रही खिलवाड़!

-कांग्रेस ने मोहन सरकार पर लगाया मौत के आंकड़ों को छिपाने का आरोप

-उमंग सिंघार के तीखे सवालों से एमपी सरकार की उड़ी नींद

छिंदवाड़ा में जहरीली दवा की वजह से मौत से जूझ रहे बच्चों के इलाज को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधा है। सिंघार ने आरोप लगाया कि जहरीली दवा से अभी तक २० बच्चों की मौत हो चुकी है। कई बच्चे अभी भी वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, जबकि सरकार बच्चों की मौत के आंकड़े छिपा रही हैं। कई बच्चे अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। वैâसे बच्चों को बचाया जाए, इस पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्हें बेहतर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा जाना चाहिए। सरकार इन बच्चों को एयरलिफ्ट कर देश के नामी हॉस्पिटल में भी भेज सकती थी, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जब इसको लेकर सवाल किया जा रहा है, तो वे अब घटना को एक दिन पुरानी बता रहे हैं। इस तरह का बयान शर्मनाक है।
उमंग सिंघार ने सवाल उठाया कि यदि किसी मंत्री का व्यक्ति बीमार होता, तो अभी तक सरकार उसे एयर लिफ्ट कराकर बड़े हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए भेज चुकी होती। आखिर सरकार देश के नामी हॉस्पिटल में इलाज के लिए क्यों नहीं भेज रही है। सरकार बच्चों के इलाज में पैसे खर्च करने से बच रही है। उमंग सिंघार ने तीखे सवाल करते हुए कहा है कि आखिर प्रदेश सरकार घटना के लिए जिम्मेदार उप मुख्यमंत्री का इस्तीफा कब लेगी? उप मुख्यमंत्री पहले कफ सिरप को क्लीनचिट दे चुके हैं और अब वही घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

भाजपा राज में दम तोड़ रही स्वास्थ्य सुविधाएं
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं दम तोड़ रही हैं। कुपोषण के मामले में देश में प्रदेश की स्थिति खराब है। बच्चों से जुड़ी योजनाएं सरकार की कागजों पर चल रही हैं। बच्चों को अच्छा पोषण नहीं मिल रहा, बाल अपराध के मामले में प्रदेश पहले नंबर पर है। इंदौर में बच्चों के अंगों को चूहों ने खा लिया। आखिर सरकार की योजनाएं जमीन पर कहां है? योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार चल रहा है।

अन्य समाचार