मुख्यपृष्ठसमाचारचंदौली में आंगनवाड़ी केंद्र से पढ़ाई कर घर लौट रहे सगे भाई-बहन...

चंदौली में आंगनवाड़ी केंद्र से पढ़ाई कर घर लौट रहे सगे भाई-बहन की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत

उमेश गुप्ता / वाराणसी

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। आंगनवाड़ी केंद्र से पढ़ाई कर घर लौट रहे सगे भाई-बहन, अंशिका (4 वर्ष) और प्रियांशु (3 वर्ष), पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मृत्यु हो गई।

इस घटना ने पूरे रामपुर गांव में हड़कंप मचा दिया है और मृत बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी केंद्र की अध्यापिकाओं पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दे कि अलीनगर क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अंशिका और प्रियांशु मंगलवार सुबह करीब 9 बजे आंगनवाड़ी केंद्र पढ़ने गए थे। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के बाद घर लौटते समय दोनों भाई-बहन रास्ते में पानी से भरे एक गड्ढे में फिसलकर गिर गए। उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण दोनों बच्चे गड्ढे में डूब गए। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

अन्य समाचार