जहीर इकबाल संग विवाह कर घर बसानेवाली ‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फिल्मी गलियारों में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है कि कहीं सोनाक्षी प्रेग्नेंट तो नहीं हैं। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में पति जहीर इकबाल संग एक पैâशन शो में शिरकत करनेवाली सोनाक्षी रेड कार्पेट पर बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं से पैंâस का दिल लूट लेनेवाली सोनाक्षी वायरल हो रहे वीडियो में पोज देने के दौरान अपने पेट को दुपट्टे से ढंकती नजर आईं, जिसे देखने के बाद पैंâस कयास लगाने में जुट गए कि कहीं वैâटरीना वैâफ और भारती सिंह की तरह ‘दबंग’ गर्ल भी तो खुशखबरी नहीं सुनाने वाली हैं। खैर, वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘सोनाक्षी प्रेग्नेंट महिला की तरह दिख रही हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘कुछ साल पहले उन्होंने काफी वजन कम किया था, लेकिन शादी के बाद उनका वजन फिर से बढ़ गया, लेकिन वो खुश और खूबसूरत दिखती हैं, उन पर फिल्मों के लिए पतली दिखने का कोई दबाव नहीं है।’
