मुख्यपृष्ठग्लैमरबेटी को लेकर भागने का था प्लान

बेटी को लेकर भागने का था प्लान

दो बेटियों की मां ‘मिस यूनिवर्स’ सुष्मिता सेन वैसे तो निजी जिंदगी में आज भी कुंवारी हैं, लेकिन दो बेटियों को गोद लेकर खुशहाल जीवन जीनेवाली सुष्मिता ने एक बातचीत में खुलासा करते हुए कहा कि वो रिनी के साथ भागने की सोच रही थीं। २१ वर्ष की उम्र में रिनी को गोद लेनेवाली सुष्मिता ने कहा कि जब मैं २१ वर्ष की हुई, तो मुझे पता था कि मुझे यही करना है। उस समय से लेकर २४ साल की उम्र तक कानूनी लड़ाई चली। उस दौरान यही डर था कि अगर पैâमिली कोर्ट ने मेरे पक्ष में पैâसला नहीं दिया तो वो बच्ची को वापस ले लेंगे इसलिए मैंने पहले से एक प्लान बना रखा था। मैंने अपने पापा से कहा कि सुनवाई के दिन बस कार चालू रखना, अगर कुछ गलत हुआ तो आप रेनी को लेकर सीधे निकल जाना। मैं जिद पर अड़ी थी और मैं अपनी बेटी को किसी भी हालत में जाने नहीं देना चाहती थी। सुष्मिता ने आगे कहा कि आज उन्हें दोनों बच्चे उनके पापा की वजह से मिले हैं क्योंकि उस वक्त भारत में किसी महिला को तब तक बच्चा गोद लेने की परमिशन नहीं दी जाती थी, जब तक कोई पिता या पिता समान व्यक्ति न हो।

अन्य समाचार