मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसृजन संस्था द्वारा वृद्धाश्रम में अन्नदान, दिवाली से पहले की मानवीय पहल

सृजन संस्था द्वारा वृद्धाश्रम में अन्नदान, दिवाली से पहले की मानवीय पहल

कल्याण :  समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए सृजन संस्था ने इस वर्ष भी दिवाली के पूर्व असहाय और बेसहारा वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान लाने का संकल्प लिया। संस्था की ओर से रविवार को कमल ओल्ड एज होम, अंबरनाथ (पूर्व) में अन्नदान और उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।

इस सेवा कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा गेहूं, शक्कर, तुअर दाल, पोहा, साबूदाना, मीठा तेल, नमक, रवा, चाय पत्ती, जीरा जैसी खाद्य सामग्री दी गई। साथ ही महिलाओं के लिए मैक्सी, पुरुषों के लिए टी-शर्ट और लोअर, लड्डू तथा नमकीन का भी वितरण किया गया। सृजन संस्था के अध्यक्ष रामचंद्र पांडेय ने बताया कि “हर वर्ष की तरह इस बार भी संस्था ने वृद्धाश्रम में रह रहे उन बुजुर्गों की सेवा का बीड़ा उठाया है जिन्हें समाज ने भुला दिया है। हमारा उद्देश्य है कि दिवाली की खुशियाँ इन बुजुर्गों तक भी पहुँचे और वे स्वयं को परिवार का हिस्सा महसूस करें।” यह पहल सृजन संस्था की मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक बनकर समाज में प्रेरणादायी संदेश दे रही है।

अन्य समाचार