मुख्यपृष्ठसमाचारबे मौसम बारिश ने रुलाया मुरबाड के किसानों को, धान की फसल...

बे मौसम बारिश ने रुलाया मुरबाड के किसानों को, धान की फसल बर्बाद

सामना सवांददाता / मुरबाड

दीपावली के पहले और बाद में हुई बे मौसम की बारिश ने मुरबाड तालुका के किसानों की आंखों में आंसू ला दिए हैं। यहां के करीब 90 प्रतिशत किसान धान की खेती पर ही निर्भर हैं, लेकिन बे मौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में तैयार खड़ी फसल पानी में डूब गई, जिससे धान की बालियां सड़ गईं और फसल काली पड़ने लगी है। कई जगह फसल को नुकसान इतना ज्यादा हुआ है कि न तो व्यापारी उसे खरीद रहे हैं और न ही वह खाने लायक बची है। धान के तने सड़ जाने से अब पशुओं के लिए चारा भी नहीं बचा है।

किसानों का कहना है कि दीपावली की छुट्टियों के चलते न राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे, न कृषि विभाग का कोई कर्मचारी। किसान निराश हैं कि उनकी मेहनत और उम्मीद दोनों डूब गईं। हालांकि मुरबाड के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि नुकसान का तात्कालिक पंचनामा शुरू किया गया है, और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी ताकि प्रभावित किसानों को प्राकृतिक आपदा राहत मुआवजा मिल सके और कोई भी किसान वंचित न रहे।

अन्य समाचार

शराफत