हिमांशु राज
भूल भुलैया 3’ की जबरदस्त सफलता और दर्शकों के अपार प्रेम के ठीक एक साल बाद कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की नई फिल्म ‘नागज़िला’ की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। यह फिल्म क्रीचर-कॉमेडी जॉनर में बनी एक अनोखी मनोरंजक पेशकश होगी, जिसका निर्देशन ‘फुकरे’ फेम मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। इसका निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।कार्तिक ने इस विशेष अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के मुहूर्त शॉट की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे क्लैपबोर्ड पकड़े मुस्कराते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “भूल भुलैया 3 को हुए एक साल और नागज़िला की हुई शुरुआत। हर हर महादेव। 14 अगस्त 2026।”‘नागज़िला’ एक जॉनर-बेंडिंग फिल्म बताई जा रही है, जहाँ मस्तीभरे हास्य के साथ रहस्यमय क्रीचर थ्रिल्स का नया संगम देखने को मिलेगा। ‘रूह बाबा’ के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने के बाद कार्तिक अब पौराणिकता और मज़ाकिया रोमांच की दुनिया में उतर रहे हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जबकि उनकी अगली रिलीज़ ‘तू मेरी मैं तेरा’ इस साल 31 दिसंबर को आने वाली है।
