मुख्यपृष्ठनए समाचारवोट चुराकर चुनाव जीता तो सिर पर होगा एकता की वङ्कामूठ का...

वोट चुराकर चुनाव जीता तो सिर पर होगा एकता की वङ्कामूठ का वार! … उद्धव ठाकरे की चुनाव आयोग को चेतावनी

सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र ने दलगत भेदभाव भुलाकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर मुट्ठी बांधी है। अब अगर वोट चोरी करके चुनाव कराने की कोशिश की गई तो यही मुट्ठी सत्ताधारियों और चुनाव आयोग के सिर पर पड़े बिना नहीं रहेगी। ऐसी सख्त चेतावनी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने कल ‘सत्य का मोर्चा’ को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि वोट चोरी करनेवालों, आज तुम सिर्फ चिंगारी देख रहे हो, लेकिन इस चिंगारी में इतनी ताकत है कि वह कभी भी भड़क सकती है और तुम्हारी सत्ता को आग लगा सकती है। सभा में उपस्थित जागरूक, देशभक्त और सच्चे मतदाता भाइयों, बहनों और माताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने जोशीले अंदाज में कहा कि संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के बाद पहली बार आज किसी राजनीतिक मोर्चे के माध्यम से सभी दल एकजुट हुए हैं। यह केवल विरोधी दलों की एकता नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व और नेतृत्व करनेवाले दलों की एकजुटता है।
जागते रहो, नहीं तो
आ जाएगा ‘एनाकोंडा’
इस दौरान उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी तीखा कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मैंने एनाकोंडा शब्द का इस्तेमाल किया था, जो खूब चर्चित हुआ। शोले फिल्म में एक संवाद है कि दूर गांव में जब आधी रात को बच्चा रोता है तो मां कहती है कि सो जा नहीं तो गब्बर सिंह आ जाएगा। वैसे ही मैं देश के नागरिकों से कह रहा हूं कि आज अगर जागे हो तो जागते रहो, नहीं तो ‘एनाकोंडा’ आ जाएगा। यह सुनकर सभा में ठहाके गूंज उठे। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि अब इस एनाकोंडा को रोकना ही होगा, वरना ये लोग कभी नहीं सुधरेंगे।

मतलब मुख्यमंत्री ने
मान लिया कि वोट चोरी हुई
विपक्षी दलों ने वोट चोरी के ठोस सबूत पेश किए हैं। राज ठाकरे ने तो आज पहाड़भर सबूत दिखा दिए। हर रोज कहीं न कहीं से नए सबूत सामने आ रहे हैं, फिर भी न राज्य सरकार और न ही चुनाव आयोग कुछ कर रहा है। ऐसा आक्रोश व्यक्त करते हुए उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस कहते हैं विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव में किस निर्वाचन क्षेत्र में किस तरह लाभ उठाया, इसका पर्दाफाश करूंगा। इसलिए मेरा उन्हें खुला चैलेंज है कि करिए पर्दाफाश! हो जाने दीजिए दूध का दूध और पानी का पानी!
मुख्यमंत्री खुद ऐसा कहते हैं तो इसका मतलब उन्होंने ‘वोट चोरी’ की बात मान ली है। इस तरह का पलटवार उद्धव ठाकरे ने किया।
पक्ष और निशान से संतोष नहीं, इसलिए सत्ताधारी अब चुरा रहे वोट
उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग सत्ताधारियों का नौकर बन गया है। उनकी सत्ता की भूख थमती नहीं, इसलिए ही मैं उन्हें ‘एनाकोंडा’ कहता हूं। उन्होंने कहा कि शिवसेना पक्ष और उसका चुनाव निशान उन्होंने चुरा लिया, पिता भी चुरा रहे हैं। इतना भी काफी नहीं, इसलिए अब मतदान की चोरी कर रहे हैं। सभी आए, लेकिन सत्ताधारी नहीं आए। ऐसा करारा प्रहार उद्धव ठाकरे ने किया।
मतदाता सूची में अपना नाम फिर से जांचें
उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र देश को दिशा दिखाता है। आज पूरा महाराष्ट्र अपने रूप में एकजुट हुआ है और देश को दिशा दिखा रहा है। इस बात पर मुझे गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह शिवसेना, मनसे, राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस, कम्युनिस्ट और शेकाप के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं, उसी तरह सभी मतदाताओं को भी यह जांचना चाहिए कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं।

अन्य समाचार