मुख्यपृष्ठसमाचारकल्याण में ‘अमीर चोरों’ का आतंक — बाइक नहीं, कार से की...

कल्याण में ‘अमीर चोरों’ का आतंक — बाइक नहीं, कार से की चेन स्नैचिंग की वारदात!

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, खड़ेगोलवाली इलाके में बढ़ते अपराधों से नागरिकों में गुस्सा

उल्हासनगर : कल्याण-पूर्व के खड़ेगोलवाली क्षेत्र में शनिवार शाम हुई एक अनोखी चोरी की वारदात ने सभी को हैरान कर दिया। अब तक बाइक सवार चोरों की खबरें सुनी जाती थीं, लेकिन इस बार कार सवार दो अमीर चोरों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की लचर गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब चोरों की “अपग्रेडेड” गैंग कल्याण में सक्रिय है। कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में स्कूटी सवार महिला के दो मोबाइल फोन छीने गए थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी सिर्फ कागजों पर है, जबकि अपराधी खुलेआम वारदातें अंजाम दे रहे हैं।

अमर कॉलोनी और खड़ेगोलवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ती घटनाओं से नागरिकों में डर और आक्रोश दोनों है। लोगों ने कोलसेवाड़ी पुलिस से मांग की है कि रात और सुबह के समय गश्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर अपराधों पर जल्द रोक नहीं लगी तो वे सामूहिक आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

अन्य समाचार