मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वे मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड्स में हुए ग्रैमी विनर सिंगर एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में नजर आईं, जहां उनका एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में मलाइका एक मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उन्हें नया प्यार मिल गया है। कुछ यूजर्स ने उस शख्स को उनका नया पार्टनर बताया, जबकि अन्य ने कहा कि वह सिर्फ उनका मैनेजर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस मिस्ट्री मैन का नाम हर्ष मेहता है, जो मुंबई में रहते हैं और बेल्जियम के एक हीरा कारोबारी परिवार से हैं।
