मुख्यपृष्ठनए समाचारसरकारी आवास पर गर्लफ्रेंड के साथ थे सीओ साहब, पत्नी ने...

सरकारी आवास पर गर्लफ्रेंड के साथ थे सीओ साहब, पत्नी ने आकर लगा दिया ताला!

डर के मारे छत से कूदकर भागा अफसर

झारखंड के गढ़वा जिला के मझिआंव अंचल के सीओ साहब, प्रमोद कुमार पर ऐसा इश्क का खुमार चढ़ा कि उन्होंने सामाजिक मर्यादा को ताक पर रख दिया वह अपनी पत्नी श्यामा रानी की गैर हाजिरी में अपने सरकारी आवास में अपनी प्रेमिका को बुला लिया और दोनों मजे से सरकारी आवास में इश्क लड़ा रहे थे। प्रेमिका के साथ पति प्रमोद कुमार के रंगरलियां मनाने की सूचना जैसे ही उनकी पत्नी श्यामा रानी को लगी वह पति को रंगेहाथ पकड़ने के लिए बगैर किसी शोर-शराबे के सीधे साहब के सरकारी आवास पहुंच गई। जैसे ही उसने घर में झांका और अंदर का नजारा देखा तो वह दंग रह गई। सीओ प्रेमिका के साथ ही थे। पत्नी श्यामा रानी ने अपना आपा खो दिया और उसने तत्काल कमरे में ताला जड़ दिया।
स्थिति तब नाटकीय हो गई जब पत्नी श्यामा रानी को इस बात की सूचना मिली कि उनके पति घर पर किसी और महिला के साथ हैं। सूचना मिलते ही वह बिना किसी हंगामे के सीधे अपने पति के सरकारी आवास पहुंची। जैसे ही उन्होंने कमरे के अंदर झांका तो देखा कि उनके पति एक युवती के साथ मौजूद हैं। यह दृश्य देखकर वह गुस्से और आक्रोश से भर उठीं। बिना देर किए उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और दोनों को अंदर ही ताला लगाकर वैâद कर दिया। घंटों चले इस हंगामे के बाद मामले की सूचना मंझिआव थाने की पुलिस को लगी। मौके पर पहुंची पुलिस भी खुद को पति-पत्नी के विवाद और सीओ साहब की करतूत के कारण और असहज महसूस कर रही थी। इसी बीच गेट नहीं खुलने पर साहब ने छत से छलांग लगा दी। इस दौरान उन्हें मामूली रूप से चोट भी लगी। पुलिस ने मौके से उनकी प्रेमिका को हिरासत में लिया और महिला थाना को सौंप दिया। पूरे घटनाक्रम की जांच मझिआंव थाना की पुलिस ने शुरू कर दी है।

मुझे पहले से शक था कि मेरे पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है। लेकिन जब मुझे यकीन हो गया तो मैंने खुद जाकर पति को रंगेहाथ पकड़ लिया। अब मैं कानून का सहारा लेकर इस पूरे मामले में कार्रवाई करूंगी।’

अन्य समाचार