मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिबाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट का प्रथम वार्षिक समारोह संपन्न

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट का प्रथम वार्षिक समारोह संपन्न

मुंबई: बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट का प्रथम वार्षिक समारोह जे पी नाईक भवन, मुंबई विद्यापीठ कैपस में संपन्न हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, प्रमुख अतिथि प्रो. डाॅ दयान्द तिवारी, सम्माननीय अतिथि डाॅ अंबरीश सिन्हा, विशिष्ट अतिथि डाॅ सागर त्रिपाठी, डाॅ हूबनाथ पाण्डेय, डाॅ अल्का अग्रवाल सिगतिया, डाॅ अल्का पाण्डेय, आदर्श जौनपुरी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डाॅ प्रतिमा सिंह, समाजसेवी देवेन्द्र तिवारी, साहित्यकार डाॅ श्याम सुंदर पाण्डेय व पवन तिवारी, राष्ट्रीय संरक्षक आनंद प्रकाश सिंह, सलाहकार डाॅ दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन किया।कुसुम तिवारी ने मां सरस्वती वंदना की।किया। ट्रस्ट सचिव सत्यभामा सिंह जिया द्वारा सभी का सम्मान करने के बाद प्रथम सत्र संचालन हेतु राजेश दूबे अल्हड़ असरदार ने कमान संभाली।

द्वितीय सत्र का संचालन प्रिंस ग्रोवर ने किया। सदाशिव चतुर्वेदी मधुर, उमेश मिश्र, रामजीत गुप्ता, गायत्री सिंह, नंदलाल क्षितिज, दयाराम दर्द, सुमित्रा गुप्ता, पल्लवी रानी, लक्ष्मी यादव, रिंकी सिंह, अन्नपूर्णा गुप्ता, बिट्टू जैन सना, सिन्धवासिनी तिवारी, कविता झा, जागृति सिन्हा, रीना धीमान, इस्तियार सैयद, निजाम नौशादी, जब्बार खान, सीमा त्रिवेदी, डाॅ कनकलता तिवारी, मीनाक्षी शर्मा,आदर्श जौनपुरी, त्रिलोचन सिंह अरोड़ा, महेंद्र प्रताप सिंह, डाॅ सागर त्रिपाठी, नीलिमा पाण्डेय, सूर्यकांत शुक्ला आदि कवियों ने काव्यपाठ किया।

डाॅ श्यामसुंदर पाण्डेय जी ने साहित्य शिल्प की तथा पवन तिवारी ने वंशावली पुराण हमारे पूर्वज की समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रामेंद्रप्रताप सिंह व सदस्य आशीष सिंह का सहयोग रहा।

अन्य समाचार