मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : सोशल मीडिया पर पोस्ट, एथलीट हुआ बैन

आउट ऑफ पवेलियन : सोशल मीडिया पर पोस्ट, एथलीट हुआ बैन

अमिताभ श्रीवास्तव

कुछ ऐसी सोशल मीडिया साइट्स होती हैं जो आपत्तिजनक मानी जाती है। एडल्ट साइट कभी-कभी किसी के सपने को चकनाचूर कर सकती है। अब देखिये न ब्रिटेन का उभरता हुआ एथलीट ओलंपिक में शामिल होने के लिए मेहनत कर रहा था। उसे साधन अर्जित करने थे मगर पैसा था नहीं, लिहाजा एक एडल्ट साइट पर उसने अकाउंट बनाया और जब पोस्ट शेयर की तो इसे खेल के प्रति असभ्य समझा गया और एथलीट पर दो साल का बैन लगा दिया गया। जी हां, ब्रिटिश वैâनोइस्ट कर्ट्स एडम्स रोजेंटल्स को उनके सोशल मीडिया खातों पर अपलोड की गई सामग्री पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। दरअसल, इस सामग्री में उनका एक वीडियो शामिल था जो एक हवाई जहाज पर ‘यौन कार्य’ के रूप में दिखाया गया। इसे इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड किया गया था। २३ वर्षीय इस खिलाड़ी ने बताया था कि उन्होंने जनवरी और मई के बीच ओनलीपैंâस खाते से १००,००० पाउंड से अधिक की कमाई की थी। एथलीट ने दावा किया कि वयस्क सामग्री मंच पर साइड हसल ने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया। क्योंकि उन्हें ओलंपिक तक अपनी पहुंच बनानी थी। लेकिन यह सपना सपना ही रह गया है क्योंकि खेल अनुशासनात्मक पैनल ने पाया कि इस तरह की पोस्ट खेल को बदनाम करती है। एथलीट ने अभद्रता, आक्रामक व अनैतिक व्यवहार जैसा काम किया है। उन पर अब सभी प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण में दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
हैलोवीन में हाहाकार
विदेशों में हैलोवीन उत्सव चल रहा है जिसमें लोग तरह-तरह की वेशभूषा में सड़कों पर निकलते हैं। पार्टियां होती हैं। बड़े-बड़े सेलेब्रेटीज इसमें हिस्सा लेते हैं। यह एक बहुत बड़ा बाजार भी है। उत्साह, उमंग, उल्लास के इस इवेंट में जब कोई विवाद हो जाए और हाहाकार मच जाए तो चौंकना लाजिमी है। अब देखिये न पूरे विश्व में एक फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें हैलोवीन के समय लोग आपस में न केवल भिड़ गए बल्कि उठा-उठा के एक दूसरे को पटका जा रहा है। पिछली रात मैनचेस्टर के पिकाडिली गार्डन में यह कांड हुआ। कोजी नाम से पहचाने जाने वाले एक यूट्यूबर की भिड़ंत हो गई जिसे हैलोवीन में प्लेबॉय बनीज बने दो लोगों ने जम कर पीटा। वीडियो में कोजी को जमीन पर फेंकते हुए देखा जा रहा है। अभी इनकी लड़ाई हो ही रही थी कि आसपास के दर्शक भी शामिल हो गए और दे दनादन घूंसे चलने लगे। यूट्यूबर कोजी को उठा-उठाकर पटका जाने लगा। बताया गया कि यूट्यूबर उनकी फिल्म बना रहा था और यह विवाद छिड़ गया। पुलिस पिकाडिली गार्डन में हुई इस भिड़ंत के दृश्यों की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि यूट्यूबर जिन दो लोगों को शूट कर रहा था वे उस पर भड़क गए थे। मारपीट में अन्य लोग भी शामिल हो गए और देखते ही देखते हैलोवीन का माहौल खूनी झगड़े में बदल गया।

अन्य समाचार