मुख्यपृष्ठनए समाचारतेजस्वी का विश्वास ... १४ को रिजल्ट १८ को करूंगा शपथ ग्रहण!

तेजस्वी का विश्वास … १४ को रिजल्ट १८ को करूंगा शपथ ग्रहण!

२६ नवंबर से महागठबंधन एक्शन में
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि जिस प्रकार से घटना हुई है और इसे अंजाम दिया गया है, ये तो होना ही था स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी बिहार आए हैं। रोहतास में, आरा में पिता पुत्र की हत्या कर दी गई। लगातार बिहार में महाजंगल राज की स्थिति बनी हुई है। कोई ऐसा दिन नहीं, जब बिहार में गोलियां ना चल रही हों। तेजस्वी यादव ने कहा कि ये प्रधानमंत्री जी को नहीं दिखता है।
तेजस्वी ने कहा कि आप सब लोगों को बता देना चाहते हैं कि महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। १४ तारीख को चुनाव का रिजल्ट आएगा। १८ तारीख को शपथ होगा और २६ नवंबर से २६ जनवरी के बीच अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे किसी भी जाति या धर्म का अपराधी हो। बीच में खरमास आता है, इसी में तेजस्वी यादव सभी अपराधियों को जेल भेजने का काम करेगा। इन सभी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि ये एकदम स्पष्ट है कि इस बार हमारी सरकार बिहार में बनने जा रही है। तेजस्वी ने कहा कि इस बार इनका जुमला चलने वाला नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि एनडीए के लोग ऐसे लोगों को संरक्षण देते हैं।

` फैक्ट्री गुजरात में, विक्ट्री बिहार में नहीं चलेगी’
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने रोड शो किया। ये पैâक्ट्री लगाएंगे गुजरात में और विक्ट्री चाहिए बिहार में ऐसा नहीं होने वाला है। इनके एनडीए को लोग कह रहे हैं कि एक करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। ११ साल प्रधानमंत्री रहते इन्होंने पूरे देश में नौकरी नहीं दी। अब बिहार में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देंगे।

अन्य समाचार