मुख्यपृष्ठनए समाचारउद्धव ठाकरे का बुधवार से किसान संवाद दौरा : दगाबाज रे! ......

उद्धव ठाकरे का बुधवार से किसान संवाद दौरा : दगाबाज रे! … सरकार की झूठी योजनाओं का करेंगे पर्दाफाश

सामना संवाददाता / मुंबई
भारी बारिश से फसलों के साथ किसानों के घर-द्वार भी बह गए। ३१ हजार करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा कर दिवाली से पहले किसानों के खातों में मुआवजा जमा करने का आश्वासन देने के बावजूद महायुति सरकार ने वह वचन पूरा नहीं किया। प्रकृति के कोप और सरकार की ठगी से अन्नदाता किसान निराश और परेशान हो गया है। उसी से प्रत्यक्ष संवाद साधने के लिए शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ५ से ८ नवंबर के दौरान मराठवाड़ा दौरे पर रहेंगे। ‘दगाबाज रे’ शीर्षक के तहत होनेवाले इस दौरे में उद्धव ठाकरे सरकार की फर्जी योजनाओं का भी पर्दाफाश करेंगे।
शिवसेना नेता अंबादास दानवे ने कल पत्रकार परिषद में इस दौरे की जानकारी दी। इस दौरे में उद्धव ठाकरे मराठवाड़ा के गांव-गांव जाकर ग्रामसभा स्थल और पार गांव के चौकों पर बैठकर किसानों से संवाद करेंगे। दानवे ने कहा कि सरकार से मुआवजा मिला या नहीं, इसकी जानकारी वे स्वयं किसानों से लेंगे। इस दौरे में उनके साथ शिवसेना नेता, पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे और शिवसेना के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उद्धव ठाकरे के दौरे के दौरान किसान भाइयों और शिवसेना पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है। इस पत्रकार परिषद में शिवसेना राज्य संयोजक चेतन कांबले, महानगरप्रमुख राजू वैद्य, शहरप्रमुख बालासाहेब थोरात, हरिभाऊ हिवाले, दिग्विजय शेरखाने, उपजिला प्रमुख विजय वाघमारे, संतोष खंडके, महिला आघाडी की सहसंपर्क संयोजक सुनीता देव, जिला संयोजक आशा दातार, महानगर संयोजक सुकन्या भोसले, विद्या अग्निहोत्री, अनिता मंत्री आदि उपस्थित थे।

अन्य समाचार