राधेश्याम सिंह / पालघर
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी सफलता लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग पालघर को मिली है। तहसील कार्यालय, जव्हार में काम करवाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक निजी व्यक्ति को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। जब आरोपी ने शिकायतकर्ता से 35,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ में आया। मौजे गोरठण, तहसील जव्हार के रहने वाले शिकायतकर्ता के नाम पर एक कृषि भूमि है जो कुळ कायद्यानुसार (कुल कानून के तहत) प्राप्त हुई है। यह भूमि गट नंबर 151, क्षेत्रफल 515.60 आर में दर्ज है और वर्ग-2 श्रेणी में आती है। शिकायतकर्ता इस भूमि को वर्ग-2 से वर्ग-1 में परिवर्तित करवाना चाहता था। कुल कायदा 43 के तहत ऐसी जमीनों के हस्तांतरण या बदलाव के लिए सक्षम प्राधिकरण की अनुमति आवश्यक होती है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने 20 मार्च 2024 को तहसीलदार कार्यालय, जव्हार में आवेदन दिया था ताकि अट (शर्त) शिथिल कर अद्यतन 7/12 जमीन अभिलेख प्राप्त हो सके। शिकायतकर्ता के अनुसार, तहसील कार्यालय में काम करवाने के लिए वहाँ काम करने वाले एक महसूल सहायक संतोश लाखात के नाम पर योगेश नरेश माळी नामक निजी व्यक्ति ने उनसे 40,000 रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत न देने का निर्णय लिया और मामले की जानकारी सीधे लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग, पालघर को दी। एसीबी ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए शिकायत की सत्यता की जांच की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि योगेश माळी ने रिश्वत की राशि को घटाकर 35,000 करने पर सहमति जताई थी। 3 नवंबर 2025 की शाम को, ACB पालघर की विशेष टीम ने सावधानीपूर्वक ट्रैप की योजना बनाई।शिकायतकर्ता को रिश्वत देने के लिए बुलाया गया, और जैसे ही योगेश माळी ने 35,000 रुपए की नकदी स्वीकार की, उसी क्षण सायं 6.15 बजे के आस-पास पंचगवाहों की मौजूदगी में उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन जव्हार (पालघर ग्रामीण) मामला दर्ज किया गया है।मामला भ्रष्टाचार प्रतिबंधक अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(अ) के अंतर्गत दर्ज किया गया है। कार्रवाई में शामिल अधिकारी व टीम पुलिस उप-अधीक्षक दादाराम करांडेज़पुलिस हवालदार: विलास भोये, योगेश धारणे, गीता कहार, जितेंद्र गवले, आकाश लोहारेजांच अधिकारी: राकेश डांगे, पुलिस निरीक्षक, लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग, पालघर,मार्गदर्शक अधिकारी:शिवराज पाटील, पुलिस अधीक्षक, लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग, ठाणे परिक्षेत्र,भागवत सोनवणे, अपर पोलीस अधीक्षक, लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग, ठाणे परिक्षेत्र, सुहास शिंदे, अपर पोलीस अधीक्षक, लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग, ठाणे परिक्षेत्र के लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग ने जनता से अपील की है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगी जाती है, तो ऐसी जानकारी तुरंत विभाग को दें। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाए।
