-नीतीश, सम्राट, तेजस्वी और तेज प्रताप का भाग्य का फैसला
अनिल मिश्र / पटना
बिहार प्रदेश में विधानसभा के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म गया है। आज प्रचार का आखिरी दिन था। आज शाम के 5 बजते ही चुनावी शोर थम गया। अब 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होगी। जिसमें पांच विधानसभा क्षेत्रों सहित सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथों पर मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जबकि बाकी अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।इस बीच चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक पांच विधानसभा क्षेत्रों में सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर एवं महिषी और मुंगेर के तारापुर, मुंगेर और जमालपुर विधानसभा क्षेत्रों में सभी बूथों तथा सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक ही मतदान होगा। सूर्यगढ़ा के मतदान केंद्रों में बूथ संख्या 168, 169, 228, 229, 231 से 234, 240, 242, 248, 249, 260 से 273, 362 से 372, 380, 385, 407, 408, 416, 417, 422, 425 से 436 में शाम पांच बजे तक ही मतदान होगा। वहीं, शेष सभी बूथों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। वहीं, इसी चरण में शेष सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
बिहार प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन 18 जिलों में पटना, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा जिले की विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान इन विधानसभा क्षेत्र में होंगे जैसे पटना के मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना सिटी, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी शरीफ (अनुसूचितजाति), मसौढ़ी (अनुसूचितजाति), पालीगंज, बिक्रम
भोजपुर- आरा, अगिआंव, शाहपुर, बड़हरा, जगदीशपुर, तरारी, संदेश
बक्सर- बक्सर, डुमरांव, राजपुर, ब्रह्मपुर
गोपालगंज- बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे (अनुसूचितजाति), हथुआ
सीवान- जिरादेई, दरौली (अनुसूचितजाति), रघुनाथपुर, दरौंधा, बड़हरिया, गोरेयाकोठी, महारागंज,
सारण- एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैंया, मढौरा, छपरा, गड़खा (अनुसूचितजाति), अमनौर, परसा, सोनपुर
मुजफ्फरपुर- गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहां (अनुसूचितजाति), सकरा (अनुसूचितजाति), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, कांटी, बरूराज, पारू, साहेबगंज
वैशाली- राजापाकर, महुआ, महनार, राघोपुर, वैशाली, लालगंज, हाजीपुर, पातेपुर (अनुसूचितजाति)
दरभंगा- कुशेश्वर स्थान (अनुसूचितजाति), गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले
समस्तीपुर- कल्याणपुर(अनुसूचितजाति), वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा (अनुसूचितजाति), हसनपुर
मधेपुरा-आलमनगर (अनुसूचितजाति), बिहारीगंज, मधेपुरा, सिंहेश्वर (अनुसूचितजाति)
सहरसा- सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा (अनुसूचितजाति), महिषी, सहरसा
खगड़िया- परबत्ता, बेलदौर, अलौली (अनुसूचितजाति), खगड़िया
बेगूसराय- चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघरा, मटिहानी, साहबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी (अनुसूचितजाति)
मुंगेर- जमालपुर, मुंगेर, तारापुर
लखीसराय- सूर्यगढ़ा, लखीसराय
शेखपुरा- बरबीघा, शेखपुरा
नालंदा- हरनौत, अस्थावां, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, राजगीर, बिहारशरीफ
