मुख्यपृष्ठग्लैमरफैंस की नाराजगी

फैंस की नाराजगी

माधुरी दीक्षित का एक हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें उनके शो को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी अपने लाइव शो में करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचीं, जिससे दर्शक नाराज हो गए। वायरल वीडियो में दर्शकों ने शिकायत की कि शो बहुत खराब तरीके से आयोजित किया गया था और प्रचार के मुताबिक प्रदर्शन नहीं हुआ। कई लोगों ने कहा कि माधुरी ने बस कुछ गानों पर कुछ सेकंड डांस किया और फिर बातें करती रहीं। कुछ दर्शकों ने समय की बर्बादी बताते हुए पैसे वापस करने की मांग भी की। कई फैंस का कहना था कि शो का समय ७:३० बजे लिखा था, लेकिन कार्यक्रम रात १० बजे शुरू हुआ। इस वजह से कई लोग बीच में ही निराश होकर वापस लौट गए।

अन्य समाचार