मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : क्यों गायब हो गई ब्रिटनी?

आउट ऑफ पवेलियन : क्यों गायब हो गई ब्रिटनी?

अमिताभ श्रीवास्तव

मशहूर गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स को कौन नहीं जानता। इन दिनों उनके कई सारे विवाद चर्चा में हैं। इन विवादों के बीच अचानक वो गायब हो गई हैं। गायब होना भी शायद उनका कोई स्टंट हो। मगर ब्रिटनी को चाहने वाले चिंतित हो गए हैं। दरअसल, ब्रिटनी पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर अपनी कई चिंताजनक पोस्ट शेयर करती आ रही थीं जिसमें अपने पति से अलगाव, दुर्घटना, बच्चो की परवरिश आदि जैसी बातें थीं। और अभी लोग उनको लेकर चिंतित हो ही रहे थे कि अचानक उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। बताया गया कि स्पीयर्स का अकाउंट रविवार, २ नवंबर को बंद हो गया। जब प्रशंसकों ने उनकी प्रोफाइल देखने की कोशिश की, तो एक संदेश दिखाई दिया जिसमें कहा गया था कि ‘उनकी प्रोफाइल शायद हटा दी गई है।’ पॉप स्टार का इंस्टाग्राम से गायब होना जनता की चिंता और उनके पूर्व पति केविन फेडरलाइन के संस्मरण से जुड़े विवाद के बीच हुआ है। ४३ वर्षीय गायिका द्वारा अपने बेटों, १९ वर्षीय जेडन जेम्स और २० वर्षीय सीन प्रेस्टन का जिक्र करते हुए डांसिंग वीडियो पोस्ट करने पर प्रशंसकों ने हाल ही में अपनी चिंता व्यक्त की थी। स्पीयर्स ने उन पोस्ट पर टिप्पणियां भी बंद कर दी थीं। पिछले महीने, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके हाथों पर चोट के निशान और पट्टियां बंधी हुई थीं। १९ अक्टूबर को शेयर की गई एक और पोस्ट में, स्पीयर्स २०१८ में अपने १३ साल के कंजर्वेटरी के दौरान, रिहैब में बिताए समय के बारे में बात करती नजर आर्इं। पोस्ट में, उन्होंने दावा किया, ‘मुझे ब्रेन डैमेज हुआ था।’ स्पीयर्स या उनकी टीम ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करने के पैâसले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी भी नहीं की है।
महज छह साल में आधी टीम तो पैदा कर दी
फुटबाल के दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी गर्ल प्रâेंड व पत्नी के साथ मिलकर केवल छह साल में आधी फुटबाल की टीम पैदा कर दी है। है न अजीब। मगर यह सच है, कुछ संयोग ऐसे होते हैं जो दुर्लभ होते हैं। अभी ऐसी कोई उम्र भी नहीं और इतने बच्चे पैदा कर देना, आश्चर्य में डालता है। जी हां, इंग्लैंड के फुटबॉलर जेम्स मैडिसन ने अपने दो और नए जुड़वां बच्चों के जन्म का खुलासा किया है। इसके पहले भी इस दंपति को जुड़वां बच्चे हुए थे और उसके पहले उनका एक बच्चा था ही यानी अब कुल पांच बच्चों के माता-पिता बन गए हैं वो। टोटेनहम स्टार ने अपनी ग्लैमरस पत्नी वैâनेडी एलेक्सा के साथ दुनिया में बच्चों का स्वागत किया। इस जोड़े ने २०२० में डेटिंग शुरू की थी और अगले साल दुनिया में अपने पहले बच्चे, बेटे लियो का स्वागत किया था। इसके बाद डेलिला और रोम जुड़वां बच्चे हुए तो अब पिछले दिनों फिर जुड़वां बच्चे उनके घर आए। वो कहते हैं ये एक टीम बन गई है। हम घर में ही फुटबाल टीम बना रहे हैं। वो कहते हैं कि जुड़वा बच्चों का होना दुर्लभ है, दो अलग-अलग सेटों की तो बात ही छोड़ दें। इंग्लैंड के इस अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और एलेक्सा ने बच्चों का नाम जेन्सन और प्रैंâकी रखा है। उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी बताया कि अब उनके पास बच्चों की एक आधी फुटबाल टीम है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार