मुख्यपृष्ठखेलबीबीएल से हुए बाहर

बीबीएल से हुए बाहर

भारत के पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन बिग बैश लीग (बीबीएल) २०२५-२६ से बाहर हो गए हैं। उन्हें सिडनी थंडर टीम ने इस सीजन के लिए साइन किया था और वे पहले भारतीय मेंस क्रिकेटर बनने वाले थे, जो बीबीएल में खेलते। लेकिन, चेन्नई में लीग की तैयारी के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण अश्विन को यह अवसर छोड़ना पड़ा। उन्होंने अपने चोटिल होने की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी और बताया कि अब उनका बीबीएल में खेलना मुश्किल है। अश्विन ने कहा कि वे रिहैब पर ध्यान देंगे और चोट से उबरने की कोशिश करेंगे। हालांकि वे टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे, लेकिन हर मैच का समर्थन करेंगे और सिडनी थंडर की मेंस और वीमेंस टीमों को चीयर करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर रिहैब के बाद डॉक्टर यात्रा की अनुमति देंगे तो वे लीग के अंतिम चरण में टीम के साथ जुड़ने की कोशिश करेंगे।

अन्य समाचार