– वोट हेराफेरी पर राहुल गांधी ने फोड़ा हाइड्रोजन
– धमाके से चुनाव आयोग से लेकर भाजपा में खलबली
रमेश ठाकुर / नई दिल्ली
वोट चोरी को लेकर तमाम जिंदा सबूतों के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीसरी बार चुनाव आयोग के सिर एक औेर बम फोड़ दिया। बिहार में पहले चरण के मतदान के कुछ ही घंटे पहले गुरुवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई बेहिसाब ’वोट-लूट’ और ’चुनाव-चोरी’ पर अपना बहुप्रतीक्षित ‘हाइड्रोजन’ को राहुल गांधी ने अपने निराले अंदाज में फोड़ा। हाइड्रोजन की धमक से न सिर्फ चुनाव आयोग तिलमिला उठा, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर भी खलबली मच गई। हाइड्रोजन बम फोड़ते हुए राहुल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लगातार वोटों की चोरी से देश में चुनाव जीत रही है। राहुल की प्रेसवार्ता के कुछ समय बाद ही चुनाव आयोग के बचाव में भाजपा उतरी और प्रेसवार्ता करके बचाव किया। सबसे बड़ा सवाल यहां ये उठता है कि अगर दुनिया के किसी भी सुसंगत लोकतंत्र में ऐसा ठोस रहस्योद्घाटन हुआ होता? तो वहां की हुकूमत को अवैध घोषित किया जा चुका होता? साथ ही चुनाव आयोग के आयुक्तों को भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देना पड़ता? पर ये भारत है, यहां ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला? बिहार में कल पहले चरण की ’वोंटग है, खुलासे के बाद वोटरों में संदेह और गहरा गया है कि कहीं उनका डाला हुआ वोट चोरी न हो जाए।
हरियाणा में हर आठ में एक वोटर फर्जी? (Box)
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर धोखाधड़ी के नए खुलासे में दावा किया है कि हरियाणा में दो करोड़ वोटरों में कम से कम 25 लाख फर्जी हैं, हो सकता है कि इससे भी ज़्यादा हों। राहुल ने दावा किया कि उनकी पार्टी को हरियाणा में कम से कम 25 लाख फर्जी वोटर मिले हैं, जहां कांग्रेस विधानसभा चुनाव हार गई थी। राहुल ने भाजपा पर दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा को वोट चोरी से जीता हुआ बताया।
क्या है ‘द एच फाइल’
राहुल गांधी ने नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसको उन्होंने “The H Files” बताया। इसमे राहुल गांधी ने दावा किया है कि हरियाणा में करीब 25 लाख वोट चोरी हुई हैं। क्या ब्राज़ील की मॉडल ने हरियाणा में वोट डाले हैं? या केवल उसकी तस्वीर का प्रयोग किया गया? यह जांच का विषय है और क्या चुनाव आयोग इस पर जवाब देगा? या राहुल गांधी से एफिडेविट माँगेगा? या उसको जेल भेजेगा? सबसे महत्वपूर्ण सवाल ये है कि ये Kaun Hai? क्या ज्ञानेश कुमार इसका जवाब देंगे? अगर ऐसे चुनाव होना है तो पहले ही रिज़ल्ट लिख कर प्रिंट कमांड दे दीजिए। क्या बिके हुए अधिकारी बैठ कर ये सब कर रहे हैं? ब्राजील की मॉडल हरियाणा के चुनाव में वोट डाल रही है? उसकी तस्वीर का इस्तेमाल हुआ। तो फिर बिहार में क्या हो रहा है? तो क्या हरियाणा की तर्ज़ पर ही बिहार का भी रिजल्ट आएगा, ऐसी आशंका जताई जाने लगी है।
