अक्षय कुमार अपने अनुशासन और मेहनत के लिए मशहूर हैं। कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश, ने उनके साथ करीब ५० गाने किए हैं। उन्होंने बताया कि अक्षय हमेशा ईमानदारी से काम करते हैं और कभी कोई स्टेप बदलवाने की मांग नहीं करते। उन्होंने एक किस्सा साझा किया कि उनकी खिलाड़ी फिल्म के एक गाने में अक्षय को १०० अंडे मारने जाने थे। लड़कियों को अक्षय पर अंडे फेंकने थे और जब अंडा पड़ता है तो दर्द होता है लेकिन इसके बाद बदबू और भी बुरी आती है, लंबे समय तक यह बदबू जाती नहीं। इन सबके बावजूद अक्षय ने एक शब्द भी नहीं कहा। फिर भी उन्होंने शिकायत तक नहीं की। चिन्नी प्रकाश ने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि अक्षय जमीन से जुड़े इंसान हैं और किसी भी सीन के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि २० साल बाद भी अक्षय का रवैया नहीं बदला।
