पेज स्पिरानैक गोल्फ सुंदरी हैं और अक्सर अपने उत्तेजक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। अपनी खूबसूरती को भुनाने और मॉडलिंग के इस चक्कर ने अब उन्हें परेशान कर दिया है। सोशल मीडिया पर पड़ रहे तानों से वो हलाकान हो गई हैैं। ऑनलाइन ट्रोलों से परेशान पेज ने उन पर पड़ने वाले तानों का खुलासा किया और बुरी तरह रो पड़ी। इंस्टाग्राम पर ४ मिलियन फॉलोअर्स वाली गोल्फ इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया पर सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। ३२ वर्षीय अक्सर बिकनी स्नैप, अधोवस्त्र शूट और ग्लैमरस तस्वीरों के साथ प्रशंसकों के बीच रहती हैं। स्पिरानैक वर्तमान में इंटरनेट इनविटेशनल नामक एक गोल्फ इवेंट में खेल रही हैं, लेकिन अब उनके प्रशंसकों के दुर्व्यवहार से वो हलाकान हैं। उन्होंने एक वीडियो में जवाब देने से पहले इंस्टाग्राम पर एक सीधे संदेश में प्राप्त घृणित संदेशों में से एक साझा किया। संदेश में लिखा था, ‘मैं आपसे नफरत करता हूं। आप बेवकूफ लगती हो।’ और अपशब्द भी। स्पिरानैक रो प़ड़ीं। दुर्व्यवहार के खिलाफ बोलते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि उनकी तारीफ करने वालों के बीच ऐसे नफरत और अपशब्दों से भरे संदेश ने उन्हें तोड़ दिया है। वो मायूस हैं।
