मुख्यपृष्ठखेलहरमनप्रीत का नया टैटू

हरमनप्रीत का नया टैटू

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वीमेंस वर्ल्ड कप २०२५ का खिताब दिलाने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए एक नया टैटू बनवाया है। उन्होंने वर्ल्ड कप ट्रॉफी का टैटू बनवाया है, जिस पर २०२५ और ५२ अंक लिखे हैं, जो इस ऐतिहासिक जीत के साल और फाइनल में मिली जीत के अंतर को दर्शाते हैं। वर्ल्ड कप जीत के तीन दिन बाद, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए टैटू की तस्वीर साझा की और लिखा कि यह पल उनके दिल और स्किन पर हमेशा के लिए बस गया है। हरमनप्रीत ने कहा कि उनका बचपन का सपना आखिरकार पूरा हुआ और इस जीत ने उन्हें बेहद खुशी दी।

अन्य समाचार

मन पाखी