मुख्यपृष्ठनए समाचारयोगीराज में गैंगरेप पीड़िता का दारोगा ने किया रेप! ...लगातार ४५ दिन...

योगीराज में गैंगरेप पीड़िता का दारोगा ने किया रेप! …लगातार ४५ दिन से हो रहे दुष्कर्म की शिकायत करने पहुंची थी थाने

-इंस्पेक्टर ने मांगे रु.५० हजार और फिर किया रेप
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगने से सनसनी पैâल गई है। गैंगरेप पीड़िता ने दो दारोगा इकराम और शुभम राठी पर शोषण, धमकी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए जा चुके हैं, जबकि वायरल ऑडियो क्लिप्स ने पूरे प्रकरण को और भी विवादित बना दिया है।
पीड़िता के मुताबिक, साल २०२४ में तीन युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और उसके बाद अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि उसने तत्काल इसकी एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन केस दर्ज होने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल सका और कार्रवाई बेहद धीमी रही।
पीड़िता ने अब सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है कि जांच अधिकारी दारोगा इकराम ने केस में मदद का झांसा देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। उसने कहा कि पुलिस की वर्दी का खौफ और केस बिगाड़ने की धमकी देकर दारोगा ने कई बार उसका शोषण किया। सोशल मीडिया पर दारोगा और पीड़िता से जुड़े कई आरोपित आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुए हैं, जिनकी सत्यता की जांच के लिए पुलिस विभाग ने एक अलग एन्क्वायरी शुरू कर दी है।

अन्य समाचार