मुख्यपृष्ठनए समाचारसत्ता की दौड़ में शिंदे हुए बीमार!

सत्ता की दौड़ में शिंदे हुए बीमार!

– उप मुख्यमंत्री अस्पताल में भर्ती

-विपक्ष बोला: जनता नहीं, कुर्सी बचाने की राजनीति का नतीजा

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और शिंदे गुट के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पार्टी का दावा है कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। जानकारी के मुताबिक, विधानसभा सत्र के दौरान शिंदे को तेज बुखार और अत्यधिक कमजोरी महसूस हुई। इसके बाद उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार दल-बदल, नेताओं की टूट-फूट, दिल्ली दौरों और सत्ता से जुड़ी राजनीतिक रणनीतियों का दौर जारी है। इसी बीच शिंदे की तबीयत बिगड़ने की घटना सामने आई। विपक्ष ने इसे लेकर सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता के मुद्दों को छोड़कर केवल सत्ता की राजनीति में डूबी सरकार का यही परिणाम है। विपक्ष का आरोप है कि किसानों की बदहाली, महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास जैसे अहम मुद्दों को सरकार ने पीछे छोड़ दिया है।

अन्य समाचार