मुख्यपृष्ठग्लैमरकरीना का डाइट प्लान

करीना का डाइट प्लान

करीना कपूर खान करीब २५ साल से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और इस दौरान उन्होंने कई हिट फिल्मों के साथ अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। ४५ की उम्र में भी उनका फिट और ग्लोइंग लुक सबका ध्यान खींचता है। उनकी फिटनेस का बड़ा राज उनकी सादगी भरी दिनचर्या है। एक्ट्रेस जल्दी डिनर करती हैं और रात ९:३० बजे सो जाती हैं। इसी वजह से वे पार्टियों से दूरी रखती हैं। वह लंबे समय से डाइटिशियन रुजुता दिवेकर के साथ काम कर रही हैं और मानती हैं कि हर २–३ दिन में खिचड़ी खाना उनके लिए जरूरी है, क्योंकि यह उनका कम्फर्ट फूड है और इसकी कमी होने पर उन्हें नींद नहीं आती। रुजुता के मुताबिक, करीना का दिन ड्राईप्रâूट्स से शुरू होता है, नाश्ते में पराठा या पोहा, लंच में दाल-चावल और रात में घी वाली खिचड़ी उनका नियमित भोजन है। करीना का मानना है कि वेजिटेरियन रहने से उनकी त्वचा और हेल्थ बेहतर होती है। वह बोटॉक्स की जगह योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, टहलने और एक्टिव लाइफस्टाइल को प्राथमिकता देती हैं। दुनियाभर का खाना चखने के बावजूद उन्हें घर का बना सिंपल खाना ही सबसे ज्यादा पसंद आता है और वे सैफ के साथ मिलकर कुकिंग का आनंद भी लेती हैं।

अन्य समाचार