मुख्यपृष्ठनए समाचारविधानसभा चुनाव में भाजपा गड़बड़ी करने की कोशिश की तो जान देने...

विधानसभा चुनाव में भाजपा गड़बड़ी करने की कोशिश की तो जान देने और लेने में नहीं हिचकेंगे! -सनातन पांडेय

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे न कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव मे ईंट का जवाब ईंट से दिया जाएगा। अगर अवश्यकता पड़ी तो जान देने और जान लेने का काम करेंगे, हिचकेंगे नहीं। पांडे ने याद दिलाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव  में भी मैंने कलेक्टर को चेतावनी दी थी। बलिया में सांसद सनातन पांडे ने भारतीय जनता पार्टी पर देश को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी अपना वादा पूरा नहीं करती है और देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। सनातन पांडे ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उसे बीजेपी की ‘बी टीम’ बताया। पांडे ने बिहार चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी महिलाओं को दस हजार रुपए दिए गए, जो वोट की चोरी है। उन्होंने कहा कि पहले ‘एसआईआर’ से और फिर रुपए देकर वोट चुराया गया, जो अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अंधा बन गया है और बीजेपी के हाथों में खेल रहा है।

सांसद ने बलिया की माटी का हवाला देते हुए खुद को मंगल पांडे की परंपरा से जोड़ा, जिन्होंने अंग्रेजों का विरोध किया था। उन्होंने संकल्प लिया कि अगर बीजेपी ने अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराने की कोशिश की, तो वह उसका पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई खुलेआम है। बलिया कलेक्टर की हैसियत नहीं कि बलिया में वोट की चोरी कर ले। “पांडे ने दावा किया कि 2019 के चुनाव में भी वोट की चोरी हुई थी और उन्हें जीता हुआ चुनाव हरा दिया गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूती और सतर्कता से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बीजेपी सत्ता में रहकर जैसे लड़ना चाहेगी, सपा उससे कम नहीं होगी।

अन्य समाचार