मुख्यपृष्ठनए समाचारडबल इंजन सरकार के दारोगा की दादागीरी ... गर्भवती महिला चिल्लाती रही...

डबल इंजन सरकार के दारोगा की दादागीरी … गर्भवती महिला चिल्लाती रही पुलिसवाला चढ़ाता रहा स्कूटी!

कांग्रेस ने साधा बिहार सरकार पर निशाना
पटना के मरीन ड्राइव पर सोमवार की शाम ट्रैफिक चालान को लेकर ऐसा बवाल मचा कि रास्ते से गुजर रहे लोगों तक के रौंगटे खड़े हो गए। रॉन्ग साइड से स्कूटी लेकर जा रहे पति-पत्नी को रोकने आई पुलिस टीम और गर्भवती महिला के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाईवोल्टेज ड्रामा में बदल गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्कूटी जब्त करने के दौरान एक पुलिसकर्मी बार-बार गाड़ी आगे बढ़ाता रहा, जबकि गर्भवती महिला उसके सामने खड़ी होकर चीख-चीखकर रोकने की गुहार लगाती रही।
बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ राजधानी के जेपी सेतु गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव घूमने गई थी। वापसी के दौरान महिला ने यू-टर्न लेने के बदले रॉन्ग साइड से अपनी स्कूटी को घूमाने की कोशिश की। महिला के साथ उसके पति ने जब स्कूटी को धक्का देने की कोशिश की, एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया।
पुलिस ने उन दोनों के रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर आपत्ति जताई और जब स्कूटी के नंबर की जांच की गई तो पहले से ही स्कूटी के नंबर पर कटा हुआ चालान सामने आ गया, जो जमा नहीं किया गया था। इसके बाद पुलिसकर्मी ने स्कूटी को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान पुलिसकर्मी स्कूटी को चलाकर ले जाने लगा, तभी महिला स्कूटी के सामने आ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि महिला बार-बार यह कह रही है कि मैं प्रेग्नेंट हूं, यह सब मत कीजिए। मेरे ऊपर गाड़ी मत चढ़ाइए, लेकिन पुलिसकर्मी बिना रुके स्कूटी को आगे बढ़ा देता है। हालांकि, अभी इस पूरी घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

`मोदीजी ने ₹ १० हजार में वोट के साथ
मां-बहनों की जिंदगी भी खरीद ली है!
इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने `एक्स’ पोस्ट पर शेयर करते हुए तंज कसा है, जिसमें लिखा है कि ‘ये पटना की मरीन ड्राइव की तस्वीरें हैं, डबल इंजन सरकार की पुलिस गर्भवती महिला को सड़कों पर गाड़ी से रौंद रही है, मोदीजी ने १० हजार रुपए में वोट के साथ मां-बहनों की जिंदगी भी खरीद ली है?

अन्य समाचार