मुख्यपृष्ठग्लैमरफातिमा का बोल्ड फेमिनिज्म स्टैंड

फातिमा का बोल्ड फेमिनिज्म स्टैंड

फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी नई फिल्म गुस्ताख इश्क को लेकर खूब चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में फेमिनिज्म और जेंडर इक्वलिटी पर खुलकर अपने विचार रखे। एक्ट्रेस का कहना है कि फेमिनिज्म को लेकर आज भी बहुत गलतफहमियां हैं, खासकर उन पुरुषों में जो बिना समझे इसे नकार देते हैं। उनके मुताबिक सबसे बड़ी समस्या गलत जानकारी की है। उन्होंने अपनी फिल्म धक धक का अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह महिलाओं पर आधारित संवेदनशील कहानी थी, लेकिन इसे एक पुरुष डायरेक्टर ने बनाया, जो खुद भी फेमिनिस्ट सोच रखता है। एकट्रेस ने कहा कि फेमिनिस्ट होने का मतलब पुरुषों की बुराई करना नहीं होता, बल्कि बराबरी की बात करना है। उन्होंने यह भी बताया कि पुराने स्टीरियोटाइप आज भी महिलाओं को नुकसान पहुंचाते हैं, जैसे यह धारणा कि महिलाएं एक-दूसरे का साथ नहीं देतीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, ऐसे गलत विचारों को तोड़ना बेहद जरूरी है।

अन्य समाचार