मुख्यपृष्ठग्लैमर‘अपना किरदार देख लगा डर’

‘अपना किरदार देख लगा डर’

विजय वर्मा ने फिल्म डार्लिंग्स की स्क्रीनिंग से जुड़ा एक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि आलिया भट्ट ने सोहो हाउस में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें वह भी शामिल हुए थे। लेकिन फर्स्ट हाफ देखते ही उन्हें इतनी बेचैनी हुई कि उन्हें बाथरूम जाकर उल्टी करनी पड़ी। विजय ने कहा कि पूरी फिल्म को डार्क कॉमेडी के तौर पर प्रमोट किया गया था, लेकिन स्क्रीन पर अपना किरदार देखकर उन्हें डर और असहजता महसूस हुई। उन्हें लगा कि दर्शक उनकी पत्नी के प्रति हिंसक रवैये को देखकर नफरत करेंगे और उनका करियर प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, विजय ने बताया कि एयरपोर्ट पर एक शख्स उनसे मिलने आया और कहा कि उन्हें इस तरह की फिल्में नहीं करनी चाहिए, जिससे लगता है कि फिल्म ने कुछ दर्शकों को बहुत नाराज कर दिया था।

अन्य समाचार