सुसाइड नोट में अंग दान किए जाने की जताई इच्छा
राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां १६ साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार को पश्चिमी दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर हुई। बताया जा रहा है कि मेट्रो स्टेशन पर सामने आ रही ट्रेन के आगे छात्र कूद गया। लड़के ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने स्कूल के टीचरों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में किशोर ने मौत के बाद अपने अंगदान की भी इच्छा जताई। इस सुसाइड नोट में किशोर ने अपने कुछ स्कूल शिक्षकों के नाम लिखे हैं। लिखा कि इन टीचरों के कारण कि उसे बहुत मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि छात्र अपने ड्रामा क्लब के लिए निकला था। फिर बुधवार दोपहर २:३४ बजे आ रही ट्रेन के आगे कूद गया। मेट्रो स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उसे इलाज के लिए पास के एक अस्पताल ले गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, लड़के के पिता ने कहा, `मेरा बेटा स्कल में अपने साथ हुए व्यवहार से नाखुश था। सुसाइड नोट में, लड़के ने यह भी बताया कि वैâसे उसके माता-पिता और परिवार ने कई बार स्कूल प्रशासन के सामने उसके मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया था, लेकिन स्कूल ने इस पर कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच, जांचकर्ता उन शिक्षकों से पूछताछ कर रहे हैं, जिनके नाम लड़के ने अपने सुसाइड नोट में लिखे हैं।
‘सॉरी, मम्मी, मुझे ये करना पड़ रहा है’
अपने सुसाइड नोट की पहली पंक्ति में छात्र ने यह लाइन लिखकर अपने टीचर्स को जिम्मेदार ठहरा दिया। शौर्य ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, `आई एम वेरी सॉरी, आई डिड दिस, पर मुझे स्कूल वालों ने इतना बोला कि मुझे करना पड़ा। जिन लोगों को मेरे ऑर्गन की जरूरत है, उन्हें डोनेट कर देना। मेरे परिवार ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। सॉरी मम्मी-पापा, मैं आपको कुछ नहीं दे पाया। सॉरी दादाजी। सॉरी मम्मी, मैंने आपको बहुत बार दुख पहुंचाया है, आज मैं आपको आखिरी बार दुख पहुंचा रहा हूं।’
