मुख्यपृष्ठग्लैमरशाहरुख खान को लोग भूल जाएंगे-विवेक ओबेरॉय

शाहरुख खान को लोग भूल जाएंगे-विवेक ओबेरॉय

हिमांशु राज

विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक बयान देकर फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। उनका कहना है कि भले ही आज शाहरुख खान दुनिया भर में “किंग खान” के नाम से जाने जाते हैं, लेकिन आने वाले दशकों में हो सकता है कि लोग उन्हें भूल जाएं। विवेक के मुताबिक, वक्त के साथ हर सुपरस्टार इतिहास का सिर्फ एक हिस्सा बनकर रह जाता है। अभिनेता ने कहा कि इंसान चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, समय के साथ उसकी चमक फीकी पड़ जाती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि राज कपूर जैसे महान कलाकार, जिन्हें कभी सिनेमा का भगवान कहा जाता था, आज की नई पीढ़ी के लिए शायद बस एक नाम भर रह गए हैं। विवेक का मानना है कि शोहरत और स्टारडम की उम्र सीमित होती है, और आने वाले दौर में शाहरुख खान भी उसी मंजिल पर पहुंच सकते हैं, जहां कभी के महान सितारे पहुंच चुके हैं-इतिहास के मंदिर में एक सुनहरी, लेकिन दूर की याद बनकर।

अन्य समाचार