हिमांशु राज
फैशन केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है, यह हमारी सोच, पहचान और आत्मविश्वास का आईना है। कुछ फैशन आइकंस ने न केवल ट्रेंड अपनाए, बल्कि अपने अंदाज से पूरी दुनिया के फैशन को बदल दिया। ये स्टार्स पीढ़ियों तक फैशन की परिभाषा बदलते रहे और आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।डेनियल क्रेग ने जेम्स बॉन्ड की भूमिका के साथ फिट और स्मार्ट सूट पहनाकर मर्दाना सादगी को नया आयाम दिया। उनके स्लिम-फिट सूट, क्लीनकट शर्ट और कम एक्सेसरीज ने मॉडर्न मस्क्युलिनिटी की पहचान बनाई। सलमान खान ने बीइंग ह्यूमन टी-शर्ट्स, रिप्ड जीन्स, रेड बैंडाना और लेदर जैकेट के जरिए कैजुअल स्टाइल को खास बनाया। उनकी ये स्टाइल नोट्स युवाओं में बेहद लोकप्रिय हुईं और उन्होंने इंडिया में लेदर जैकेट को एक बड़ा ट्रेंड बनाया। जेनिफर एनिस्टन ने कैलिफ़ोर्निया की सहज कूलनेस को अपने ‘रेचल’ हेयरकट और सिंपल परफेक्ट आउटफिट्स से हॉलीवुड का फैशन ट्रेंड बनाया। जूलिया रॉबर्ट्स के टाइमलेस क्लासिक लुक्स ने सादगी और आत्मविश्वास को ग्लैमर के रूप में स्थापित किया। ब्रैड पिट ने 90s के ग्रंज से लेकर क्लीन और मिनिमल लुक तक हर दौर में अपने स्टाइल के साथ खूबसूरती से तालमेल बिठाया। सारा जेसिका पार्कर ने बोल्ड लेयर्स, स्टेटमेंट हील्स और मिक्स स्टाइल से फैशन में अपनी अलग ही पहचान बनाई। जॉर्ज क्लूनी पुराने जमाने की शान और परफेक्ट फिट टक्सीडो के साथ रेड कार्पेट के सबसे क्लासिक आइकन हैं। वहीं, जॉनी डेप का बोहेमियन स्टाइल-लयर्ड कपड़े, विंटेज हैट्स, स्कार्फ़ और भारी ज्वेलरी-फैशन में विद्रोह की मिसाल है। प्रिंसेस डायना के छोटे हेयरकट, फिटेड सूट और रिवेंज ड्रेस जैसे स्टाइल आज भी आधुनिक फैशन के लिए प्रेरणा हैं। अंत में, स्टीव जॉब्स ने अपनी सादगी से मिनिमलिज़्म को फैशन में एक दर्शन बना दिया, उनका काला टर्टलनेक, ब्लू जीन्स और न्यू बैलेंस स्नीकर्स एक पीढ़ी के लिए स्टाइल स्टेटमेंट बने। ये दस आइकन्स साबित करते हैं कि फैशन केवल पहनावा नहीं, बल्कि सोच और पहचान की नयी भाषा है। उनके लुक्स और स्टाइल आज भी दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।
