मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा है तो सब कुछ मुमकिन है! ... एक ही परिवार के...

भाजपा है तो सब कुछ मुमकिन है! … एक ही परिवार के ६ लोगों को बनाया उम्मीदवार …पत्नी से लेकर साले तक को उतारा मैदान में

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य में २ दिसंबर को २४६ नगर परिषदों और ४२ नगर पंचायतों के लिए होने वाले चुनावों ने राज्यभर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। पांच साल बाद हो रहे इन निकाय चुनावों में सभी दल अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूरी ताकत झोंक रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक चुनावी माहौल साफ दिखाई देने लगा है, लेकिन इसी बीच नांदेड़ जिले की लोहा नगर परिषद क्षेत्र से जो सियासी तस्वीर सामने आई है, उसने सभी को चौंका दिया है। यहां भाजपा ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को टिकट देकर सबको हैरान कर दिया।
परिवारवाद के मुद्दे पर अक्सर विपक्षी दलों पर हमला करने वाली भाजपा इस बार खुद सवालों के घेरे में आ गई। खुद महायुति गठबंधन में भाजपा की सहयोगी एनसीपाr कह रही है कि भाजपा को शायद उम्मीदवार नहीं मिले, इसलिए एक परिवार के छह लोगों को चुनावी मैदान में उतार दिया।
किस-किस को मिला टिकट?
जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने नांदेड़ के लोहा नगर परिषद चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जो महज एक परिवार पर केंद्रित नजर आ रही है। पार्टी ने महापौर पद के लिए गजानन सूर्यवंशी को प्रत्याशी घोषित किया है। साथ ही उनकी पत्नी गोदावरी गजानन सूर्यवंशी, भाई सचिन सुभाषराव सूर्यवंशी, भाई की पत्नी सुप्रिया सचिन सूर्यवंशी, साले युवराज वसंतराव वाघमारे और भतीजे की पत्नी रीना अमोल व्यवहारे को उम्मीदवार बनाया है। भले ही भाजपा कह रही हो कि यह पैâसला स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखकर लिया गया है, लेकिन पूरे जिले में इसको लेकर जोरदार चर्चा शुरू हो गई है।

अन्य समाचार