मुख्यपृष्ठनए समाचारमीरा भायंदर मनपा के ३५८ पदों की मेगा भर्ती पर लटकी तलवार!

मीरा भायंदर मनपा के ३५८ पदों की मेगा भर्ती पर लटकी तलवार!

सामना संवाददाता / भायंदर
मीरा-भायंदर महानगरपालिका द्वारा शुरू किया गया मेगा भर्ती अभियान अब सवालों के घेरे में है और इसके भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग गया है। ज्ञात हो कि कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के लिए मनपा प्रशासन ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के माध्यम से विभिन्न विभागों में ३५८ ढ वर्ग ३ल रिक्त पदों को भरने के लिए अगस्त २०२५ से सितंबर २०२५ के बीच मेगा भर्ती अभियान की शुरुआत की थी। इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर (सिविल, मकेनिकल, इलेक्ट्रिकल), क्लर्क, टाइपिस्ट, सर्वेयर, प्लंबर, फिटर, पंप ऑपरेटर और अन्य पद शामिल हैं। अंतिम पड़ाव तक पहुंच चुकी इस भर्ती प्रक्रिया पर मनपा के पूर्व नगरसेवक और विरोधी पक्षनेता डॉ. आसिफ शेख ने आपत्ति उठाई है।
हाल ही में शेख ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर भर्ती प्रक्रिया को स्थगित व रद्द करने की मांग की है। मनपा के खिलाफ सेवा प्रवेश नियमों को राज्य सरकार की मंजूरी लिए बिना ही ३५८ कर्मचारियों की असंवैधानिक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आरोप लगाते हुए शेख ने वर्षों से काम कर रहे स्थानीय कर्मचारियों को ठोक मानधन पर नियुक्ति करने की मांग की है। शेख के पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री कार्यालय ने मनपा आयुक्त राधा बिनोद शर्मा को मामले की जांच कर उचित और न्यायसंगत कार्यवाही करने के आदेश जारी किए हैं।

अन्य समाचार