मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिशांता वाघ की प्रथम पुण्यतिथि पर भावुक श्रद्धांजलि, दलाई लामा के सहायक...

शांता वाघ की प्रथम पुण्यतिथि पर भावुक श्रद्धांजलि, दलाई लामा के सहायक लामा गेशे लॉब्झांग ने दी उपस्थिति

मुंबई। सुप्रसिद्ध समाजसेविका स्वर्गीय श्रीमती शांता माधवराव वाघ की प्रथम पुण्यतिथि एवं उनके पति, प्रख्यात सामाजिक सुधारक व अधिवक्ता स्व. माधवराव वाघ की स्मृति में बुधवार को विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र, मुंबई विश्वविद्यालय के ख्यातिप्राप्त प्रोफेसर डॉ. संदेश वाघ ने किया।
इस भावुक स्मरणोत्सव में पूज्य दलाई लामा के निजी सहायक एवं लदाख बौद्ध मोनेस्ट्री के प्रमुख लामा गेशे लॉब्झांग, पद्मो लॉब्झांग तथा महास्थवीर भदंत मैत्रेयघोष आयुपाल ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। डॉ. संदेश वाघ की बड़ी बहन डॉ. प्रज्ञा तायडे भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।


शांता वाघ जीवन भर महिला सशक्तीकरण, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सक्रिय रहीं। उनके पति स्व. माधवराव वाघ भी अपने समय के जाने-माने सामाजिक सुधारक और वकील थे। दोनों ने मिलकर असंख्य जरूरतमंदों की सहायता की थी।
कार्यक्रम पूर्णतः शांत, करुणामय एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने दोनों महान आत्माओं को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

अन्य समाचार