मुख्यपृष्ठग्लैमररश्मिका का दर्द भरा खुलासा

रश्मिका का दर्द भरा खुलासा

रश्मिका मंदाना ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी का एक संवेदनशील पहलू साझा किया। उन्होंने बताया कि वह कभी ऐसे रिश्ते में थीं, जहां उनके पास अपने लिए कोई विकल्प नहीं था। यह रिश्ता उन्हें भावनात्मक रूप से तोड़ रहा था और वह भीतर ही भीतर घुटन महसूस करती थीं। इस कठिन दौर से बाहर निकलने का श्रेय उन्होंने अपने मौजूदा साथी विजय देवरकोंडा को दिया, जिन्होंने उन्हें बिना वजह के दर्द से उबरने में मदद की। एक्ट्रेस ने कहा कि किसी को भी ऐसे रिश्ते में नहीं रहना चाहिए, जहां उसकी अपनी इच्छा महत्वहीन हो। उन्होंने अपनी फिल्म के किरदार भूमा से अपनी जर्नी का जुड़ाव भी बताया। रश्मिका ने कहा कि उनका साथी उन चोटों को भर रहा है, जो उसने दी भी नहीं थीं और ट्रोलिंग के समय भी उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।

अन्य समाचार