मुख्यपृष्ठग्लैमरमैं प्रेग्नेंट हूं!

मैं प्रेग्नेंट हूं!

सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी के बाद उनकी प्रेगनेंसी को लेकर अफवाहें लगातार पैâल रही हैं। हालांकि, सोनाक्षी ने अक्टूबर में एक मजेदार इंस्टाग्राम पोस्ट डालकर इन रूमर्स को खारिज किया था, जिसमें उन्होंने खुद को ‘इतिहास की सबसे लंबी प्रेगनेंसी’ का रिकॉर्ड होल्डर बताया था। दिवाली पार्टी में जहीर द्वारा सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाने से ये चर्चाएं और बढ़ीं, लेकिन वे दोनों इसे मजाकिया अंदाज में लेते हैं। हाल ही के एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने साफ कहा कि मीडिया बेवजह उनके पीछे पड़ा है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने कोई मजाक नहीं किया। मीडिया बस मुझ पर मजाक उड़ाता रहता है। वे सोचते रहते हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं! जब मैं प्रेग्नेंट होऊंगी, तो मैं दुनिया को सबसे पहले बताऊंगी कि दोस्तों, अब मैं प्रेग्नेंट हूं, चुप हो जाओ।’ सोनाक्षी और जहीर ने सात साल डेटिंग के बाद जून २०२४ में शादी की थी। सोनाक्षी खुश हैं कि शादी के बाद भी उनके करियर में कोई बदलाव नहीं आया और वे पहले की तरह ही ऊर्जा के साथ काम कर रही हैं।

अन्य समाचार