मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसमाजवाद के पुरोधा लोकबंधु राजनरायण की 108 वीं जयंती की पूर्व संध्या...

समाजवाद के पुरोधा लोकबंधु राजनरायण की 108 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव एवं संकल्प सभा का हुआ आयोजन

उमेश गुप्ता / वाराणसी

22 नवंबर 2025 शनिवार को समाजवाद के पुरोधा लोकबंधु राजनरायण की 108वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर लोकबंधु राजनरायण विचार मंच एवं प्रबोधिनी फाउंडेशन के तत्वावधान मे बेनियाबाग राजनरायण पार्क में दीपोत्सव एवं संकल्प सभा का आयोजन लोक वंधु राजनरायण विचार मंच एवं प्रबोधिनी फाउण्डेशन के महासचिव विनय शंकर राय “मुन्ना” की अध्यक्षता में हुआ। 1008 दीप प्रज्वलित कर राजनरायण जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संकल्प सभा में समाजवाद के पुरोधा राजनराण के क्रान्तिकारी विचारों को समाज में जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

श्री राय ने कहा कि गरीबों को मीले रोटी तो मेरी जान सस्ती है का नारा देकर राजनरायण आजीवन सड़क से सांसद तक समाज के अंतिम व्यक्ति के हक हकूक हेतु संघर्ष करते रहे। समाजवाद की परिकल्पना को चरितार्थ करने के लिए राजनरायण के विचारों को आत्मसात कर उनके पदचिन्हों का अनुसरण ही लोकबंधु के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संकल्प सभा में एक स्वर से लोकबंधु राजनरायण जी को भारत रत्न देने की मांग किया गया। वक्ताओं ने कहा कि काशी के लाल ने भारत ही नहीं दुनिया को समाजवाद का पाठ पढ़ाया, उनके संघर्ष का परिणाम रहा कि भारत में समाजवादी सरकार का गठन 1977 मे हो पाया। ‘संचालन लोहिया महाविद्यालय के प्रबंधक सुशील सिंह “तोयज” ने किया। प्रमुख रूप से नित्यानंद राय पूर्व महामंत्री बनारस बार, अरविंद राय पूर्व महामंत्री बनारस बार, दिलीप मिश्रा, प्रदीप सिंह पूर्व महामंत्री राजातालाब तहसील बार, रवि राय “हिलमिल”, सुभम सिंह (बाबू), प्रवीन उपाध्याय, डा के एस पाठक, अखिलेश गुप्ता, गोलू चौबे, बाबू खान, राहुल विश्वकर्मा, अंकित गुप्ता सहित इत्यादि लोगो ने विचार व्यक्त किया।

अन्य समाचार