मुख्यपृष्ठनए समाचारफायनेंस मिनिस्टर के नाम पर सायबर फ्राॅड, बुजुर्ग को रु. १.४७ करोड़...

फायनेंस मिनिस्टर के नाम पर सायबर फ्राॅड, बुजुर्ग को रु. १.४७ करोड़ का लगा चूना

सामना संवाददाता / मुंबई
एक चौंकाने वाला साइबर फ्राॅड का मामला सामने आया है, जिसमें एक रिटायर्ड आदमी को नकली शेयर ट्रेडिंग स्कीम के जरिए १.४७ करोड़ रुपए का चूना लगाया गया। स्वैâमर्स ने स्कीम को भरोसेमंद बनाने के लिए फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण की तस्वीर वाले सोशल मीडिया विज्ञापन का इस्तेमाल किया और पीड़ित को इंवेस्ट करने के लिए लालच दिया। पीड़ित ने फेसबुक पर विज्ञापन देखा, जिसमें सिर्फ २१,००० रुपए के इंवेस्टमेंट पर ६०,००० रुपए तक के `गारंटीड रिटर्न’ का वादा किया गया था। इससे आकर्षित होकर उसने अपनी पर्सनल डिटेल्स ऑनलाइन शेयर कर दी। उसे `मीनाक्षी’ नाम की एक महिला का व्हॉट्सऐप कॉल आया, जिसने खुद को यूपीएसटीओएक्स सिक्योरिटीज का रिप्रेजेंटेटिव बताया और इंवेस्टमेंट प्रोसेस में उसे गाइड किया। मीनाक्षी और उसके साथियों ने पीड़ित को कई नकली स्कीम में इंवेस्ट करने के लिए मनाया, जिसमें एसबीआई वेल्थ माइंडसेट, `सेवेक्सा,’ और `रूबिकॉन रिसर्च लिमिटेड’ नाम का एक नकली आईपीओ शामिल था। कई ट्रांजैक्शन में पीड़ित ने स्कैमर्स को कुल १.४७ करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। स्वैâमर्स ने एक वर्चुअल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बनाया, जिसमें पीड़ित के इनवेस्टमेंट को ६.०२ करोड़ तक बढ़ते हुए दिखाया गया। प्रॉफिट निकालने की कोशिश की, तो स्वैâमर्स ने गारंटी फीस के तौर पर और ९० लाख रुपए मांगे, जिससे पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ प्रâॉड हुआ है।

अन्य समाचार