सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के चुनाव शुरू हैं। ऐसे में विभिन्न दल जगह-जगह सभाएं लेकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन इस चुनाव प्रचार में महायुति में शामिल गुटों द्वारा कार्यकर्ताओं के बजाय पुलिस से काम करवाया जा रहा है। पुलिस को नेता कुर्सी लगवाने का आदेश दे रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे लेकर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की सोशल मीडिया पर जमकर निंदा हो रही है।
मामला जालना का है, जहां एक चुनावी सभा के दौरान उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुलिसकर्मियों को डांटते हुए अपने उम्मीदवारों के लिए कुर्सियां लगाने का आदेश दे रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। शिवसेना नेता अंबादास दानवे ने इस मुद्दे पर अजीत पवार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जनता को हल्के में लेने वाले अजीत दादा अब पुलिस को भी अपना कार्यकर्ता समझने लगे हैं। चुनाव आपका, सभा आपकी, भाषण आपका, उम्मीदवार भी आपका और कुर्सियां पुलिस से लगवानी हैं। क्या यह पुलिस का काम है? ऐसा कड़ा सवाल उन्होंने पूछा है।
सरकारी संस्थाओं का उपयोग
राज्य की महायुति सरकार पर वोट चोरी और चुनाव आयोग जैसे स्वायत्त संस्था का जमकर उपयोग किए जाने का आरोप लग रहा है। इस बीच अब पुलिस प्रशासन सहित सरकारी तंत्रों का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।
