मुख्यपृष्ठनए समाचारशाहीन के खतरनाक कदमों का खुलासा, मैडम सर्जन का था मिशन `मानव...

शाहीन के खतरनाक कदमों का खुलासा, मैडम सर्जन का था मिशन `मानव बम’! …`स्पेशल २६’ प्लान फेल!

मानव बम के लिए मंगवाए थे खास विस्फोटक
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
दिल्ली ब्लास्ट मामले में डॉ. शाहीन से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, शाहीन मानव बम बनाने की तैयारी में थी। डॉ शाहीन मुस्लिम लड़कियों और मुस्लिम महिलाओं को मानव बम बनाने की तैयारी में थी। जांच एजेंसियों को डॉ. शाहीन के डिलीट हुए वाट्सअप चैट से अहम जानकारी मिली है। शाहीन ने सीमा पार हिजबुल के आतंकियों से मानव बम बनाने के लिए खास विस्फोटक मंगवाए थे। हालांकि, अभी ऐसे किसी विस्फोटक की रिकवरी नहीं हुई है।
डॉ. शाहीन को लेकर सामने आई जानकारी से पता लगा है कि मानव बम का नाम कोड वर्ड में मुजाहिद जंगजू रखा गया था। मानव बम के लिए शाहीन उन मुस्लिम महिलाओं की तलाश कर रही थी जो तलाकशुदा होें और अपने पति और बच्चों से दूर रहती हों। शाहीन मानव बम के लिए उन १४ साल से १८ साल की मुस्लिम लड़कियों की भी तलाश कर रही थी, जिनका ब्रेनवॉश आराम से किया जा सके। मानव बम बनाने के लिए मुस्लिम लड़कियों की खोज करने का और ट्रेनिंग का पूरा जिम्मा शाहीन ने उठाया था। शाहीन कट्टरपंथी मुस्लिम लड़कियों को और मुस्लिम महिलाओं को सबसे पहले टारगेट पर रखे हुई थी। इस ऑपेरशन का नाम मिशन काफिर रखा गया था।

एटीएस के रडार पर शाहीन की बी टीम
सूत्रों के अनुसार, शाहीन यूपी में स्पेशल २६ पर काम कर रही थी। एटीएस के रडार पर शाहीन की बी टीम भी है। बी टीम में शाहीन को ५-५ लोगों की ५ टीम बनानी थी। एक टीम में पांच-पांच डॉक्टर्स को शामिल करना था। हर टीम के लीडर को एचओडी का कोड दिया जाता, एचओडी यानी हेड ऑफ डिपार्टमेंट। कानपुर में आरिफ को, लखनऊ में परवेज़, सहारनपुर में आदिल को शाहीन ने एचओडी बना दिया था। अभी दो शहरों में एचओडी और बनाना था। जांच एजेंसी इन दो शहरों के नाम पता करने में जुटी हुई है।

४० करोड़ रुपए से अधिक का संदिग्ध लेनदेन
सूत्रों के अनुसार, डॉ. शाहीन, डॉ. आदिल, डॉ. आरिफ और डॉ. परवेज के बैंक खातों की गहन जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। इन खातों से सात साल में ४० करोड़ रुपए से अधिक का संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है। कई छोटे-छोटे एमाउंट में पैसा आया और गया। ६ नवंबर को ही कई खातों से एक साथ कई लाख रुपए निकाले गए।

अन्य समाचार